IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़िय़ों की लिस्ट जारी हो चुकी है. हार्दिक पांड्या को लेकर संशय था कि वे गुजरात छोड़कर मुंबई इंडियंस की ओर जा सकते हैं. हालांकि इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं था. आज जब रिटेन और रिलीज को लेकर लिस्ट आई तो हार्दिक का नाम गुजरात की रिटेन लिस्ट में था. इसका मतलब है कि हार्दिक मुंबई में वापसी नहीं कर रहे हैं. गुजरात उन्हें रिलीज करने के मूड में नहीं दिख रही है. इस बीच अब आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है
पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने संकेत दिया है कि अभी भी हार्दिक के पास अभी भी मुंबई इंडियंस में जाने का मौका है. इस मामले में आकाश चोपड़ा का एक ट्वीट चर्चा में है. आकाश चोपड़ा ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा है कि मुझे संदेह है कि हमने अभी तक हार्दिक के एमआई में जाने के बारे में आखिरी बार नहीं सुना है. आज केवल रिटेंशन की घोषणा करने की अंतिम तिथि थी. ट्रेडिंग 12 तारीख तक हो सकती है.
आकाश चोपड़ा का मतलब है कि आज रिटेन और रिलीज की आखिरी तारीख थी, लेकिन प्लेयर्स को लेकर ट्रेडिंग अभी भी जारी रह सकती है. आकाश चोपड़ा ने बताया कि 12 दिसंबर ट्रेडिंग की आखिरी तारीख है. इसका मतलब है कि प्लेयर्स अभी भी ट्रेडिंग कर सकते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक पांड्या मुंबई के साथ इस ट्रेडिंग के मामले में एक्टिव रहते हैं, या नहीं.
बता दें कि गुजरात टायटंस ने अभी तक हार्दिक पांड्या को रिलीज नहीं किया है. हार्दिक अभी भी गुजरात का हिस्सा है. हार्दिक 2022 में टीम को ट्रॉफी जिता चुके हैं. नतीजा ये है कि गुजरात फ्रैंचाइजी उन्हें रिलीज करने के मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है.
डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयन्त यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साईं किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल और मोहित शर्मा.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…