देश

Crime In UP: दुकानदार के सीने पर मारी गोलियां, फिर हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, अलीगढ़ पुलिस तलाश में जुटी

Aligarh Crime: पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और प्रदेश में लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकानदार के सीने में गोली मार दी और फिर बैखौफ होकर हवाई फायरिंक करते हुए भाग निकले. वारदात में दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई है. वहीं घटना का जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशों की तलाशी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

पुलिस के मुताबिक वारदात शनिवार शाम सुरेंद्र नगर स्थित इंदप्रस्थ कॉलोनी में घटित हुई है. यहां रहने वाले अशोक गुप्ता की किराने की दुकान है. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि, शनिवार शाम को वह अपने बेटे के साथ दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और सामान खरीदने के बहाने दुकान में घुसे. फिर पिस्टल निकाल कर अशोक पर गोली चला दी. घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया तो वहीं दोनों हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले. दोनों ने चेहरे को गमछे से बांध रखा था. इसीलिए कोई उनको पहचान नहीं सका. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि अशोक की किसी से दुश्मनी नहीं थी तो वहीं पुलिस को अभी तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “शिक्षा का हो रहा है व्यापार…नौजवानों को नहीं मिल रही है नौकरी”, अखिलेश यादव ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

सीने को छेदते हुए निकल गई थी गोली

बेखोफ बदमाशों ने दुकानदार को इतने करीब से गोली मारी थी कि उनके सीने में छेद करते हुए पीठ से निकल गई थी. इस घटना के बाद से दुकानदार के घर में मातम पसरा हुआ है तो वहीं अशोक गुप्ता के बेटे और पास पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि अशोक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. फिलहाल पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से अशोक गुप्ता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

घटना को लेकर सीओ सिविल लाइन तृतीय अशोक कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, इस वारदात के संबंध में थाना क्वार्सी में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अज्ञात बदमाशों की पहचान और उनकी धरपकड़ में जुटी है. इसके लिए पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ भी जारी है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago