देश

Kanpur: PM आवास योजना के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गैंग को यूपी STF ने दबोचा, इस तरह बनाते थे गरीबों को निशाना

Kanpur: यूपी एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है. कानपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों को स्थानीय पुलिस की मदद से एसटीएफ ने दबोच लिया है. कानपुर कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने चार आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है. इस गैंग के सदस्य प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर गरीब और भोले-भाले लोगों के साथ लगातार लाखों की ठगी को अंजाम दे रहे थे. गिरफ्तारे के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

बता दें कि ठगी के इस गैंग को दबोचने के लिए संचेंडी पुलिस के साथ लखनऊ एसटीएफ ने टीम का गठन किया था. प्रधानमंत्री आवास योजना में यूपी एसटीएफ को काफी वक्त से सूचना मिल रही थी कि, प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर गरीबों के साथ लाखों का फर्जीवाड़ा कर ठगी की जा रही है और सरकार की छवि खराब की जा रही है. इसी के बाद एसटीएफ ने सचेंडी पुलिस के साथ मिलकर टीम बनाई औऱ इस गैंग का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया और फिर चार ठगों को दबोच लिया.

ये भी पढ़ें- Bareilly News: ‘रुपये दो तो मुकदमे से हटा दिया जाएगा नाम’…घूस मांगने वाले दो दारोगा सस्पेंड

इस तरह बनाते थे गरीबों को निशाना

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि, कुछ लोग एक संगठित गिरोह बनाकर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आम लोगों को फोन करते थे और गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर फार्म भराने से लेकर सारे काम कराने का भरोसा दिलाते थे और परिवारिक सदस्यों का विवरण भी मांग लेते थे. इसके बाद प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर उनसे दो से चार हजार रुपए ठग कर रफूचक्कर हो जाते थे. एसटीएफ ने अनिरूद्ध सिंह, रंजीत सिंह, अजीत सिंह और दिलीप सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया है.

पुलिस को आरोपियों के पास से मिली ये चीजें

पुलिस ने चारो आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, कूटरचित आधार कार्ड, फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं. साथ ही पुलिस को जांच-पड़ताल में पता चला है कि चारो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है. इस गिरोह के कई सदस्य फरार चल रहे हैं. पुलिस के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क कानपुर से बाहर भी फैला है. सभी की तलाश की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से उनके अन्य सदस्यों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago