प्रतीकात्मक चित्र- AI जनरेटेड
World Para-Athletics Championship: भारत अगले साल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी करेगा. इस मेगा इवेंट का आयोजन नवंबर 2025 में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN स्टेडियम) में किया जाएगा.
इस चैंपियनशिप में दुनिया भर के 100 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) और इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक कमेटी (IPC) की शाखा वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ने इस आयोजन के लिए समझौता किया है. यह भारत के खेल इतिहास में एक ऐतिहासिक पल होगा. यह आयोजन पैरा एथलीट्स को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका देगा.
इस बड़े आयोजन पर लगभग 40-50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. JLN स्टेडियम को अगले छह महीनों में पूरी तरह से अपग्रेड किया जाएगा. स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स के स्टैंडर्ड्स के अनुसार नया सिंथेटिक ट्रैक लगाया जाएगा. PCI ने इस आयोजन के लिए सरकार से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की मांग की है. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय संस्था को होस्टिंग गारंटी की राशि भी पहले ही जमा कर दी गई है.
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने JLN स्टेडियम को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है. मेजबान देश के तौर पर भारत एक बड़ी टीम उतारने की योजना बना रहा है.
PCI के एक अधिकारी ने कहा, “यह पैरा खिलाड़ियों के लिए भारत में सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा. यह उनके लिए बेहद खास होगा. दुनिया के 1,000 से अधिक पैरा एथलीट्स यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आएंगे. पिछले साल हमने नई दिल्ली में पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी और यह आयोजन बड़ी सफलता थी.”
पिछले वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 2024 में जापान के कोबे शहर में हुआ था. वहां भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 17 पदक जीतकर छठे स्थान पर रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक अपने नाम किए. यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…