खेल

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने किया जोफ्रा आर्चर समेत 7 प्लेयर्स को बाय-बाय, यहां देखें टीम के रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2024: आईपीएल 2024 को लेकर प्लेयर्स के ऑक्शंस से पहले रिलीज और रिटेन करने वाले प्लेयर्स कील लिस्ट जारी हो चुकी है. आज शाम की खत्म होने वाली डेडलाइन के पहले ही सारी टीमों ने लिस्ट जारी कर दी है. इसमें मुंबई इंडियंस ने भी अपने खेमें से करीब आधा दर्जन खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया है. इसमें खास बात यह है कि टीम जोफ्रा ऑर्चर को रिलीज कर दिया है.

मुंबई इंडियंस की टीम में हर बार की तरह इस 2024 में भी रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं टीम ने कुल 7 खिलाड़ियों को बाहर कर रास्ता दिखा दिया है यानी रिलीज़ कर दिया है, जिसमें स्टार पेसर जोफ्रा आर्चर भी शामिल हैं. मुंबई इंडियंस की इस लिस्ट से हार्दिक पांड्या की वापसी की खबरों पर विराम लग गया है.रिलीज़ और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट से पहले हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी की खबरें ज़ोरों पर थीं लेकिन अब सारा मामला ही खत्म हो गया है.

यह भी पढ़ें-IPL 2024: आईपीएल 2024 में खेंलेगे धोनी, सीएसके ने रिलीज किए बेन स्टोक्स समेत 8 प्लेयर्स

मुंबई के लिए अच्छा था पिछला सीजन

मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीज़न की बात करें तो टीम नंबर चार पर रही थीं. हालांकि वह फाइनल में नहीं पहुंची थी, लेकिन प्लेऑफ्स में उसने क्वॉलीफाई कर लिया था. बता दें कि 2022 का सीज़न रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए काफी खराब गुजरा था. टीम 14 में से सिर्फ 4 लीग मुकाबले ही जीत सकी थी,जिसके बाद उन्हें प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानी 10वें नंबर पर रहना पड़ा था.

यह भी पढ़ें-Video: धोनी ने फिर जीता दिल, फैन की बाइक को अपनी टी-शर्ट से साफ कर दिया ऑटोग्राफ

रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है-

रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैम ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्डो.

यह भी पढ़ें-IND vs PAK: अगले महीने भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

ये खिलाड़ी हुए रिलीज मुंबई इंडियंस के रिलीज़ खिलाड़ी

इस बार मुंबई इंडियंस ने अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन को रिलीज किया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

1 minute ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

20 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

1 hour ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

2 hours ago