दुनिया

World Climate Action Summit: PM मोदी करेंगे संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा, दुबई से शेख मोहम्मद ने भेजा न्यौता

Narendra Modi Dubai Visit : संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता भेजा है. प्रधानमंत्री मोदी को दुबई में होने वाले विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

न्यूज एजेंसी ANI ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि, दुबई में 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2023 तक विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन होगा. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कई बार संयुक्त अरब अमीरात जा चुके हैं. अरब प्रायद्वीप का यह देश भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है.

यूएई है भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार (ट्रेड पार्टनर) है. वित्तीय वर्ष 2022-2023 में यूएई के साथ भारत का 77.64 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था. भारत ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 में दुनियाभर के देशों को लगभग 450 बिलियन डॉलर का माल निर्यात किया और उसी वित्तीय वर्ष में लगभग 323 बिलियन डॉलर का सर्विस एक्सपोर्ट भी किया. वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 28.76 अरब डॉलर का निर्यात संयुक्त अरब अमीरात को हुआ.

16 अगस्त 2015 को पहली बार यूएई गए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अगस्त 2015 को संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा शुरू की थी, जो 34 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली राजकीय यात्रा थी. उसके बाद 2018 में, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. 6 अगस्त 2019 को, संयुक्त अरब अमीरात ने 2019 जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पारित करने के भारत सरकार के फैसले का समर्थन किया. दिसंबर 2020 में, भारतीय अधिकारियों ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ समन्वय में दिल्ली में पाकिस्तानी आईएसआई समर्थित आतंकवादी हमले को विफल कर दिया था. गिरफ्तार आतंकियों में 2 खालिस्तानी और 3 हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य शामिल थे. टेरर सेल के अगुआ को संयुक्त अरब अमीरात में दबोचा गया और ​उसे भारत लाया गया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

16 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago