देश

Lok Sabha Election 2024: ‘पूरे प्रदेश में BJP के नेता ही भू-माफिया हैं’, ‘संविधान बचाओ’ महारैली में अखिलेश यादव ने बोला हमला

Akhilesh Yadav Kanpur Rally: 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उन्होंने आज कानपुर में संविधान बचाओ भागीदारी पाओ महारैली में विशाल जनसभा को संबोधित किया. कानपुर पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद मंच से अखिलेश यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बीजेपी पर एक नहीं कई बार किए. सपा नेता ने कानून व्यवस्था से लेकर बेरोजगारी पर जमकर घेरा.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने पीडीए के माध्यम से लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराने का दावा किया.

‘प्रदेश में भू माफिया कोई है तो वो बीजेपी के नेता हैं’

संविधान बचाओ रैली में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जी ने समाजवादियों पर आरोप लगाया कि कि जब समाजवादी लोग होते थे तो 46 में 56 को नौकरी दे देते थे मैंने पूछा कि सूची कब दोगे आज तक सूची नहीं मिली है. उन्होंने आगे कहा इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. इसलिए हम संविधान बचाओ रैली निकाल रहे हैं. सपा नेता ने कहा- संविधान भी बचेगा, लोकतंत्र भी बचेगा और यह PDA ही है जो NDA को हराने का काम करेगा.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, “मैं दावे के साथ कह कर जा रहा हूं आज अगर पूरे प्रदेश में भू माफिया कोई है तो भारतीय जनता पार्टी के नेता है. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीनें कोई खरीद रहा है तो भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं.

सवाल पूछते हुए बोला हमला

इसके अखिलेश नोटबंदी पर सवाल पूछते हुए बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, “बताओ यह कैसी सरकार है जिसने 2000 रुपए छापे और 2000 रुपए बंद कर दिए. याद कीजिए इन्होंने रुपए बंद किए थे और कहा था भ्रष्टाचार नहीं होगा आतंकवाद खत्म हो जाएगा. क्या बताओ भ्रष्टाचार खत्म हो गया? लूट खत्म हो गई? सबसे ज्यादा कोई लूट रहा है तो बीजेपी के लोग लूट रहे हैं.” आगे सपा नेता ने कहा कि यहीं कानपुर में एक बीजेपी के नेता ने किसान से 6 करोड़ रुपए का चेक देकर जमीन लिखवा ली और फिर किसान से कहा कि चेक में कुछ गड़बड़ी है वापस कर दो, उस चेक को वापस लिया और फाड़ दिया. आज भी उसका परिवार, उसकी दोनों बेटियां अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

32 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

55 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

2 hours ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago