खेल

IPL 2024: 453 दिन बाद ग्राउंड पर लौटा दिल्ली कैपिटल्स का ये दिग्गज खिलाड़ी, सड़क हादसे के बाद क्रिकेट से हो गए थे दूर

PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं. पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस समय दिल्ली की टीम बल्लेबाजी कर रही है. दिल्ली के दो विकेट गिरने के बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे. सड़क हादसे के बाद पहली बार पंत मैदान पर उतरे हैं.

453 दिन पर क्रिकेट ग्राउंड पर पंत की वापसी

दिसंबर 2022 में दिल्ली से अपने घर जाने के दौरान ऋषभ पंत की कार गुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में पंत गंभीर रूप में घायल हो गए थे. जिसके चलते वह करीब 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे. अब आईपीएल 2024 में उन्होंने क्रिकेट के ग्राउंड पर वापसी की है. पंजाब किंग्स के खिलाफ वह 453 दिनों के बाद मैदान पर उतरे.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Double Header: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर vs एसआरएच, देखें चारों टीमों के फुल स्क्वाड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago