खेल

IPL 2025 DC vs MI: क्या दिल्ली कैपिटल्स जारी रख पाएगी जीत की लय या मुंबई इंडियंस की होगी वापसी?

IPL 2025 DC vs MI: आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रविवार, 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में दिल्ली ने अपने दो घरेलू मैच विशाखापट्टनम में खेले थे, और अब वे अपने असली घरेलू मैदान पर वापसी कर रहे हैं.

बेहतरीन फॉर्म में दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स इस समय शानदार फॉर्म में है. टीम ने लगातार चार मैच जीते हैं और अंक तालिका में दुसरे स्थान पर है. वे इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं. दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराया है. अब जब टीम पहली बार अपने घरेलु मैदान पर खेलेगी, तो उसका आत्मविश्वास और बढ़ेगा.

मुश्किल में मुंबई इंडियंस

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है. पांच बार की चैंपियन टीम ने पांच में से केवल एक मैच जीता है और चार में हार का सामना किया है. रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी इस बार रंग में नहीं दिखी. इसके अलावा, फील्डिंग में भी टीम ने कई गलतियां की हैं, जिसने उनकी मुश्किलें बढ़ाई हैं. हालांकि, मुंबई को अतीत में ऐसी परिस्थितियों से उबरने का अनुभव है, और वे जानते हैं कि टूर्नामेंट में वापसी कैसे करनी है.

DC vs MI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

यह एक कांटे की टक्कर वाली राइवलरी है. दोनों टीमों ने आईपीएल इतिहास में 35 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें मुंबई ने 19 और दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं. पिछले सीजन भी दिल्ली और मुंबई के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी. मुंबई ने अपने घरेलू मैच में जहां दिल्ली को हराया था वहीं दिल्ली ने वापसी करते हुए दूसरे मैच में अपने घरेलू मैदान पर मुंबई को हराकर बदला लिया.

रविवार को होने वाले इस मुकाबले में भी रोमांच की उम्मीद है. दिल्ली में मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा रह सकता है, क्योंकि हाल ही में बारिश और धूल भरी आंधी देखने को मिली थी. हालांकि, मैच के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है.

कैसी होगी पिच?

दिल्ली की पिच पहले धीमी और कम स्कोर वाले मैचों के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यह बल्लेबाजों का स्वर्ग बन चुकी है. पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, और कई बार स्कोर 250 से भी ज्यादा रहा. टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि रात में ओस का असर हो सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स इस समय शानदार फॉर्म में है, जबकि मुंबई इंडियंस को अपनी लय हासिल करने की जरूरत है. घरेलू मैदान पर दिल्ली का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन मुंबई की अनुभवी टीम कभी भी मैच का रुख पलट सकती है.


ये भी पढ़ें- IPL 2025 में Left is Right! हैदराबाद का ऑरेंज अलर्ट ON


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago