खेल

IPL 2026: संजू सैमसन का शतक और नूर-अकील की फिरकी से CSK ने मुंबई को करारी दी शिकस्त

IPL 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन चेन्नई की आक्रामक बल्लेबाजी और फिर शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. सीएसके ने 20 ओवर में 207 रन बनाए, जबकि मुंबई की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई. चेन्नई ने 103 रनों से बड़ी जीत दर्ज की, जो इस सीजन में उनकी तीसरी जीत है.

संजू सैमसन की धमाकेदार पारी

चेन्नई की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 54 गेंदों में नाबाद 101 रन ठोके. उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. संजू ने हर दिशा में शॉट लगाए और मुंबई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. उनके साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने 22, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन का योगदान दिया. टीम ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की और अंत तक रन रेट बनाए रखा.

मुंबई की कमजोर बल्लेबाजी

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई. तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए. पूरी टीम 19वें ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई.

गेंदबाजों का जलवा

चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अकील हुसैन ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके और मुंबई की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. नूर अहमद ने 2 विकेट लिए, जबकि मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह को 1-1 सफलता मिली.

ये भी पढ़ें-MI vs CSK: वानखेड़े में दिखा संजू का तूफान, 54 गेंदों में सेंचुरी, चेन्नई ने मुंबई को दिया 208 रनों का टारगेट

चेन्नई सुपर किंग्स की यह जीत टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई पर ले गई है. संजू सैमसन की पारी और गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मैच की सबसे बड़ी खासियत रही.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

4 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago