खेल

IPL 2023 Auction: सैम करन के बाद इन 4 विदेशी खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजीज के बीच जंग, पैसों की हुई बारिश

IPL 2023 Auction: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में ऐसा रिकॉर्ड टूटा जिसकी शायद उम्मीद किसी को नहीं होगी. ये बात तो पहले से ही साफ थी की कुछ खिलाड़ियों को मोटी रकम मिलेगी. लेकिन ये नहीं  पता था कि 24 साल के इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे. पंजाब किंग्स ने उन्हें 18.50 करोड़ खर्च कर अपने साथ जोड़ा. खास बात ये है कि सिर्फ सैम ही नहीं और भी अन्य विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला दिखा. कैमरून ग्रीन , बेन स्टोक्स , हैरी ब्रूक और निकोलस पूरन भी खूब मालामाल हुए हैं.

इन 4 विदेशी खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजीज के बीच जंग

-कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)

ऑस्ट्रेलिया के ऊभरते हुए ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भी ऑक्शन में मोटी कमाई की. कैमरून का बेस प्राइस 2 करोड़ था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 17.50 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: Sam Curran: IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना ये ऑलराउंडर, पुरानी टीम ने लुटाए 18.50 करोड़

-हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)

इस युवा इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने कड़ी जंग के बाद 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा. हैरी का बेस प्राइस महज 1.5 करोड़ रुपये था. ब्रूक के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली. हैरी के लिए ऑक्शन में तीन फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई, लेकिन इनमें सबसे आगे निकली हैदराबाद टीम. SRH के लिए ये बल्लेबाज मध्य क्रम को मजबूती देगा क्योंकि इस युवा बल्लेबाज ने काफी कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बनाया है.

-बेन स्टोक्स (बेस प्राइस 2 करोड़) को CSK ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और तूफानी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. इस खिलाड़ी के लिए कई टीमों के बीच टक्कर हुई थी.

-निकोलस पूरन (बेस प्राइस 2 करोड़) को LSG ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

IPL इतिहास में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. बता दें, विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं. उन्हें 16 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा. इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago