मनोरंजन

Bigg Boss: ‘मां और बहन को गाली मिल रही’- सलमान खान का पारा हुआ हाई, शालीन और स्टैन की लगाई क्लास

Bigg Boss:  बिग बॉस 16 से जुड़ा एक नया प्रोमो हाल ही में सामने आया है. शो के प्रोमो में सलमान खान के गुस्से का शिकार होते हुए शालीन भनोट और एमसी स्टेन नजर आ रहे है. दोनों के बीच कुछ दिनों पहले भयानक लड़ाई हुई थी. शालीन और एमसी स्टेन दोनों ने एक-दूसरे को जमकर गालियां भी दी थी. सलमान खान अब दोनों के दिमाग को सही करने का काम करने वाले हैं. उन्होंने एक नहीं बल्कि कई बार इस बारे में दोनों को समझाया है. लेकिन किसी के भी दिमाग में ये बात बैठती ही नहीं है.

गुस्से में सलमान खान

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान हर किसी की अच्छाई और बुराई का जिक्र करते दिखते हैं. पहले वो कंटेस्टेंट को प्यार से समझाने की कोशिश करते हैं. फिर भी अगर वो ना सुधरें, तो उनकी क्लास लगाने से नहीं चूकते हैं. शालीन भनोट और एमसी स्टैन को भी सलमान खान कई बार प्यार से समझा चुके हैं. पर इस हफ्ते शालीन और स्टैन के बीच हुई लड़ाई ने सलमान को गुस्से में ला दिया.

वीकेंड का वार का प्रोमो आउट हो चुका है. प्रोमो में सलमान, शालीन और स्टैन पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान दोनों से बात करते हुए कहते हैं, ‘आप दोनों की हरकतों की वजह से आपकी मां और बहनों को क्यों गाली पड़ रही हैं. मैं आपको फिल इन द ब्लैंक्स देता हूं. होशियारी मत करो, शालीन कहते हैं कि ‘सॉरी  सलमान भड़कते हुए कहते हैं कि ‘नहीं ये फिट नहीं होता है.’

इसके बाद वो एमसी स्टैन पर आते हैं, ‘स्टैन इसकी डैश मैं स्टैन कहते हैं कि सॉरी सर आज के बाद नहीं देना होगा.’ सलमान जवाब में कहते हैं, ‘दे मेरो को लाइन दे.’ प्रोमो में सलमान खान का गुस्सा देख कर लग रहा है कि वीकेंड पर वो शालीन और स्टैन दोनों की जमकर फटकार लगाने वाले हैं. देखना होगा कि सलमान की डांट का दोनों कंटेस्टेंट पर कितना असर होता है.

ये भी पढ़ें- Harman Baweja: शादी के एक साल बाद पापा बने हरमन बावेजा, घर में हुई नन्हें राजकुमार की एंट्री

अंकित गुप्ता हुए बाहर

इस हफ्ते अंकित गुप्ता के घर से बेघर होने की खबर है. अंकित को घर से बाहर करने का फैसला जनता ने नहीं, बल्कि हाउसमेट्स ने किया है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शो में कम योगदान के चलते सभी ने अंकित को बाहर करने का निर्णय लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

38 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago