Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने वापस लिया नाम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपना नाम वापस ले लिया है. अब उनकी जगह केएस भरत को जगह दी गई है.

Ishan Kishan

ईशान किशन

IND vs SA Test Series: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है. जहां उसे एक के बाद एख कई झटके लगते जा रहे हैं. पहले जहां तेज गेंदबाज दीपक चाहर और मोहम्मद शमी के दौरे से बाहर होने की जानकारी मिली थी. वहीं अब एक और खिलाड़ी ने टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया है. 26 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. इस सीरीज के लिए चुने गए भारतीय टीम में ईशान किशन का नाम शामिल था लेकिन अब उन्होंने सबको चौंकाते हुए अपना नाम वापस ले लिया है. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी है.

टेस्ट सीरीज ने ईशान किशन बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जानकारी दी है कि ईशन किशन ने व्यक्तिगत कारणों के हवाला देते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से अगल करने का अनुरोध किया है. जिसे बीसीसीआई ने स्वीकार करते हुए उनके जगह पर केएस भरत को टीम में शामिल किया गया है. पुरूष चयन समिति ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट के तौर पर केएस भरत को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है.

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रित बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर).

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital