खेल

IND vs AUS: जोश इंग्लिश ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ मैच में 47 गेंदों में ठोका शतक

IND vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीज पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है. विशाखापट्टनम में पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 208 रन बनाए. इस मैच में जोश इंग्लिश ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 50 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली. इंग्लिश ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. जोश इंग्लिश ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 8 छक्के लगाए.

जोश इंग्लिश ने खेली तूफानी पारी

पहले टी20 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने 47 गेदों में टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जमाया. दूसरे विकेट के लिए इंग्लिश ने स्मिथ के साथ मिलकर 67 गेंदों में 130 रनों की शानदार साझेदारी की और अपने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के इस दिग्गज क्रिकेटर पर लगा 6 साल का बैन, भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने पर ICC ने लिया एक्शन

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में जोस इंग्लिश ने 47 गेंदों में शकत ठोक दिया. टी20 में शतक लगाते ही जोश इंग्लिश ने ग्लेन मैक्सवेल का शतक तोड़ दिया. इंग्लिश अब ऑस्ट्रलिया की ओर से टी20 में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.सबसे तेज शतक बनाने वाले कंगारू बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर एरोन फिंच शामिल है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जड़ा था. वहीं अब जोश इंग्लिश ने भी 47 गेंदों में शतक जड़कर इस सूची में शामि हो गए हैं.

टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे तेज शतक बनाने वालों की सूची में पहले स्थान पर एरोन फिंच हैं. उन्होंने 47 गेंदों में शतक जड़ा है. वहीं दूसरे स्थान पर जोश इंग्लिश (47 गेंद), ग्लेन मैक्सवेल (49 गेंद) शामिल हैं.

स्टीव स्मिथ ने खेली बेहतरीन पारी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की. स्टीव स्मिथ एक छोड़ पर जमे रहे. उन्हेंने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 41 गेंदों में 52 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके निकले. स्टीव स्मिथ के अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 208 रन का स्कोर खड़ा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

31 seconds ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

6 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजीं तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

15 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

17 minutes ago

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

23 minutes ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

28 minutes ago