फिलिस्तीन के समर्थन में कांग्रेस ने आयोजित किया कार्यक्रम (फोटो ट्विटर)
Congress: इजरायल और हमास के बीच करीब दो महीने से ज्यादा समय से युद्ध जारी है. वहीं भारत में कांग्रेस ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है. इस बीच गुरुवार को कांग्रेस ने केरल में फिलिस्तीन के समर्थन में एक कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का मकसद एकजुटता व्यक्त करना था. इसके अलावा कांग्रेस ने केरल के कोझिकोड में फिलिस्तीन की एकजुटता के लिए एक रैली भी निकाली. इस रैली में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद रहे.
कार्यक्रम के आयोजन के दौरान वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के प्रस्ताव के मुताबिक, हम फिलिस्तीन के साथ हैं. वहीं इस दौरान शशि थरूर ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.
वहीं कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, “हमारा प्रस्ताव कहता है कि हम फ़िलिस्तीन के साथ हैं. हमें फ़िलिस्तीन को आज़ाद करने के लिए बातचीत का समर्थन करने की जरूरत है. भारत ने संघर्ष विराम के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया, जिससे इजराइल-हमास युद्ध में संघर्ष विराम हो सकता है.”
इसके अलावा पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि- सरकार कांग्रेस इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर बात नहीं कर रही है क्योंकि विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि चुनाव अभियान के दौरान, सोनिया गांधी ने 30 अक्टूबर को इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध पर एक राय जारी की थी और प्रियंका ने गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान भी इस मुद्दे पर बात की थी.
लेकिन मोदी सरकार की विदेश नीति भारत द्वारा अपनाई गई एक दशक पुरानी नीति के खिलाफ है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इजरायल-गाजा युद्ध में मानवीय संघर्ष विराम पर एक प्रस्ताव पारित किया. लेकिन महात्मा गांधी के देश ने वोट नहीं दिया.
दरअसल इजरायल और फिलिस्तीन के तनाव के बीच कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी मीटिंग की थी. इस बैठक में फिलिस्तीन को लेकर एक प्रस्ताव जारी किया गया था. कांग्रेस के जारी प्रस्ताव में कहा गया था कि अब सीडब्लयूसी मीडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध और हजार से अधिक लोगों के मारे जाने पर पीड़ा व्यक्त करती है. सीडब्लयूसी फिलिस्तीन के लोगों के जमीन, स्वशासन और आत्म-सम्मान एवं गरिमा के साथ जीवन के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालीन समर्थन को दोहराती है.”
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…