सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
प्रकाश राज (फोटो फाइल)
Prakash Raj: बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज अब जांच एजेंसी ईडी के निशाने पर आ गए हैं. ईडी ने उन्हें प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में तलब किया है. जांच एजेंसी ने तिरुचिरापल्ली स्थित एक साझेदारी फर्म प्रणव ज्वेलर्स के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में तलब किया है. ईडी ने इस पर 20 नवंबर को छापा मारा था. उस समय 23.70 लाख रुपये की नकदी और कुछ आभूषण जब्त करने का दावा किया था.
जांच के मुताबिक, प्रणव ज्वैलर्स ने कथित तौर पर निवेश योजना की आड़ में जनता से 100 करोड़ वसूले थे. अधिकारियों का कहना है कि अभिनेता प्रकाश राज प्रणव ज्वैलर्स के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं. इसलिए वह इस मामले की जांच के दायरे में हैं. हम उनका बयान दर्ज करना चाहते हैं.
जांच एजेंसी ईडी ने उन्हें चेन्नई में दिसंबर के पहले हफ्ते में पेश होने को कहा है. जानकारी के मुताबिक ईडी ने अभिनेता प्रकाश से कंपनी द्वारा बेंगलुरु में अभिनेता और राजनेता के किए गए कुछ भुगतान के बारे में पूछना चाहती है. बीते दिन बुधवार को ईडी ने एक बयान जारी कहा कि जांच में पता है कि प्रणव ज्वैलर्स और इसस जुड़े कुछ लोगों ने सोने के आभूषणों की खरीद के लिए सार्वजनिक तौर पर धन को फर्जी कंपनियों को ट्रांसफर करके जनता को धोखा दिया है.
जांच एजेंसी ईडी ने अपने बयान में बताया कि- “जांच से ये भी पता चला कि प्रणव ज्वैलर्स की पुस्तकों में आपूर्तिकर्ता पार्टियां प्रवेश प्रदाता थीं, जिन्होंने जांच के दौरान प्रणव ज्वैलर्स को 100 करोड़ से अधिक की राशि के लिए समायोजन करने की बात कबूल की और बैंक भुगतान के बदले आरोपी व्यक्तियों को नकद देने की बात भी कबूल की”.
ईडी ने यह बताया कि जांच के दौरान कई दस्तावेजों के अलावा 23.70 लाख रुपये की नकदी और 11.60 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं.
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…