खेल

IPL 2024, Qualifier-1: फाइनल में पहुंचने की लड़ाई में KKR और हैदराबाद आमने-सामने

IPL 2024, Qualifier-1: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के क्वालीफायर-1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगी. दोनों ही टीमें सीजन में शानदार रही हैं और ट्रॉफी की प्रबल दावेदार हैं. मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा.

अहमदाबाद में केकेआर और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत

आज के मैच में जो टीम जीतेगी उसकी सीधे फाइनल में एंट्री होगी, वहीं हारने वाली टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए एलिमिनेटर के विजेता के साथ क्वालीफायर 2 में खेलेगी. आईपीएल प्लेऑफ में दोनों टीमों के बीच यह केवल चौथी भिड़ंत है, जिसमें एसआरएच ने पिछले तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है. हालांकि, कुल मिलाकर आमने-सामने की लड़ाई में, केकेआर को एसआरएच पर बढ़त हासिल है.

कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले हुए, इनमें से 16 मुकाबले कोलकाता ने जीते. वहीं 9 मुकाबले हैदराबाद ने अपने नाम किए, जबकि एक मैच टाई रहा. आज अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना काफी कम है, लेकिन अगर बारिश के चलते मैच प्रभावित होता है तो पॉइंट्स टेबल के हिसाब से ज्यादा अंक वाली टीम को सीधा फायदा हो जाएगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद-  पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन.

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुनील नारायण, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, Playoff Weather Scenario: केकेआर या सनराइजर्स हैदराबाद, क्वालिफायर-1 में बारिश हुई तो फाइनल में कौन पहुंचेगा?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

7 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

44 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

51 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

53 minutes ago