खेल

IND VS NZ 2nd ODI: रायपुर में भारत की धमाकेदार जीत, 2-0 से किया सीरीज पर कब्जा

IND VS NZ 2nd ODI: तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. रायपुर वनडे में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले गेंबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा. भारतीय गेंदबाजों की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरी कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की शानदार पारी के दम पर 20.1 ओवर में 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में रोहित ने सिर्फ 47 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनका वनडे क्रिकेट में 48वां अर्धशतक है. बता दें, सीरीज का तीसरा मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा

भारतीय गेंदबाजों का रहा जलवा

टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट और मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव के नाम 1-1 विरेच रहे. इस मैच में लंबे समय बाद भारतीय तेज गेंदबाजों की गेंदबाजी में धार दिखी. खासकर सिराज-शमी की गेंदबाजी पिछले कुछ समय से बेहतर हो रही है. इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में टीम इंडिया का ये प्रदर्शन फैंस के लिए बेहद खास है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago