मनोरंजन

Nora Fatehi: ‘असल जिंदगी में कभी किसी को धोखा दिया है?’ – इस सवाल पर बोलीं नोरा- कई बार खाए हैं धोखे

Nora Fatehi:  बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अभी तक जितनी भी म्यूजिक वीडियोज में नजर आई हैं, उनमें से ज्यादातर वीडियोज में उनका अवतार ‘बेफवा गर्लफ्रेंड’ वाला रहा है. ऐसे में दर्शकों के बीच बन रही इमेज से नोरा खुद परेशान हैं. हालिया रिलीज सॉन्ग ‘अच्छा सिला दिया’ में भी नोरा एक ऐसी पत्नी बनी हैं, जो अपने पार्टनर का मर्डर कर देती हैं.

एक्ट्रेस से पूछे गए सवाल

दरअसल जब नोरा फतेही से ये जानने की कोशिश की गयी कि उन्होंने जिंदगी में कभी किसी को धोखा दिया है. इसका जवाब देते हुए वो कहती हैं, असल जिंदगी में मैं बेवफा लड़की बिलकुल भी नहीं हूं. यह अजीब बात है कि मैंने जितने भी सिंगल्स सॉन्ग किए हैं, उसमें वैसी लड़की ही बनी हूं, जो धोखा देती है और लड़के को अकेला छोड़ जाती है. रही बात मेरी जिंदगी की, तो इसके उलट मैंने कई बार धोखा खाया है. भगवान का शुक्र है कि अभी तक किसी ने मुझे इस तरह से बर्बाद नहीं किया है, जैसा गानों में दिखाया गया है.

सिंगल हैं नोरा फतेही अपनी जिंदगी में

रोमांटिक गानों में नजर आने वालीं नोरा फिलहाल सिंगल हैं. अपने फ्यूचर पार्टनर में नोरा क्या क्वालिटी देखती हैं. इस सवाल के जवाब में नोरा कहती हैं, यह बहुत ही दिलचस्प सवाल है. वैसे मैं चाहती हूं कि मेरा फ्यूचर पार्टनर ईमानदार और मेहनती तो जरूर हो और सबसे बड़ी बात वो मुझसे बहुत प्यार करे.

ये भी पढ़ें-केवल 2 घंटे सोते थे सुशांत सिंह राजपूत… जानकर हैरान रह गई थीं Kiara Advani

सिंगल्स गानों की क्वीन टैग पर मिले रिएक्ट करते हुए नोरा कहती हैं, मैंने जो भी सिंगल्स किए हैं, इसमें मुझसे ज्यादा बाकी लोगों का भी एफर्ट होता है. एक पूरी टीम इस पर काम करती है. मैं खुश हूं कि लोगों को मेरे गाने पसंद आते हैं. वैसे भी मुझे एल्बम की खासियत यही लगती है कि मुझे इसमें एक्टिंग के साथ-साथ डांस भी करने का मौका मिलता है. यह मुझे एक आर्टिस्ट के तौर पर चैलेंज करता है. बस यही दुआ है कि आगे भी मेरे गानों पर फैंस ऐसे ही प्यार लुटाते रहे.

बता दें, पिछले दिनों नोरा फतेही का अच्छा सिला दिया सॉन्ग सिंगल रिलीज हुआ है. इस गाने में नोरा के साथ राजकुमार राव म्यूजिक एल्बम डेब्यू कर रहे हैं. गाने को बी प्राक ने गाया है और लिरिक्स जानी द्वारा लिखे गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago