Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND VS NZ 2nd ODI: रायपुर में भारत की धमाकेदार जीत, 2-0 से किया सीरीज पर कब्जा

रायपुर में खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

IND vs NZ

Photo- BCCI (@BCCI) /Twitter

IND VS NZ 2nd ODI: तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. रायपुर वनडे में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले गेंबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा. भारतीय गेंदबाजों की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरी कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की शानदार पारी के दम पर 20.1 ओवर में 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में रोहित ने सिर्फ 47 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनका वनडे क्रिकेट में 48वां अर्धशतक है. बता दें, सीरीज का तीसरा मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा

भारतीय गेंदबाजों का रहा जलवा

टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट और मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव के नाम 1-1 विरेच रहे. इस मैच में लंबे समय बाद भारतीय तेज गेंदबाजों की गेंदबाजी में धार दिखी. खासकर सिराज-शमी की गेंदबाजी पिछले कुछ समय से बेहतर हो रही है. इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में टीम इंडिया का ये प्रदर्शन फैंस के लिए बेहद खास है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital