खेल

Lok Sabha Election 2024: मुंबई में सचिन, गावस्कर, रहाणे, सूर्या ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 13 सीटों पर वोट डाले गए. इस दौरान महान भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर समेत कई मशहूर क्रिकेटरों ने भी मतदान किया. सचिन तेंदुलकर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के नेशनल आइकन हैं. वो मतदान केंद्र पर अपने बेटे अर्जुन के साथ पहुंचे.

महाराष्ट्र में क्रिकेटर, पूर्व क्रिकेटरों ने किया मतदान

तेंदुलकर ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, “मतदान हमारे देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. मैं ईसीआई का नेशनल आइकन हूं और वोट डालने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में शामिल रहा हूं. मैं सभी नागरिकों से वोट देने की अपील करता हूं.”

सूर्यूकुमार यादव ने डाला वोट

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने स्याही लगी उंगली के साथ अपनी तस्वीर साझा की और नागरिकों को देश के भविष्य को आकार देने के लिए अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “आइए अपना वोट डालकर अपने देश के भविष्य को आकार दें.”

अजिंक्य रहाणे ने किया मतदान

दूसरी ओर, रहाणे ने मुंबई में मतदान करने के बाद अपनी और अपनी पत्नी राधिका की एक तस्वीर साझा की. 35 वर्षीय क्रिकेटर ने एक्स पर लिखा, “हमने अपना कर्तव्य निभाया. क्या आपने किया?”

ये भी पढ़ें- IPL 2024: विराट कोहली से लेकर अभिषेक तक, आईपीएल प्लेऑफ में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago