दुनिया

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के निधन पर भारत ने की मंगलवार को ‘एक दिवसीय राजकीय शोक’ की घोषणा

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी  और ईरान के विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन के दुखद निधन के बाद, भारत सरकार ने फैसला किया है कि दिवंगत गणमान्य व्यक्तियों के सम्मान में पूरे देश में मंगलवार (21 मई) को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा. गृह मंत्रालय ने कहा कि पूरे देश में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा.

पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

बता दें कि ईरानी राष्ट्रपति अजरबैजान की यात्रा से लौट रहे थे जब उनका हेलीकॉप्टर तबरीज शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों की दुखद मौत के बाद नई दिल्ली में ईरानी दूतावास ने अपना झंडा आधा झुका दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में रायसी के योगदान को स्वीकार किया.

भारत ईरान के साथ 

पीएम मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, ”इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रायसी के निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.”

इसे भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर दुर्घटना में Ebrahim Raisi की मौत के बाद मोहम्मद मोखबर बने Iran के कार्यवाहक राष्ट्रपति

कल होगा अंतिम संस्कार

राज्य मीडिया आउटलेट प्रेस टीवी ने आज बताया कि रईसी, विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहा हेलीकॉप्टर एक दिन पहले पूर्वी अजरबैजान प्रांत के वरजाकन और जोल्फा शहरों के बीच स्थित दिजमार जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे पहले आज, ईरानी राज्य मीडिया आईआरएनए ने रेड क्रिसेंट द्वारा शूट किए गए ड्रोन फुटेज को साझा किया, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के मलबे को दिखाया गया है. समाचार आउटलेट तस्नीम, जो देश के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स से संबद्ध है, ने बताया कि रायसी का अंतिम संस्कार कल तबरीज में होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

32 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

44 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

57 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

2 hours ago