अयोध्या पहुंचे क्रिकेटर्स (सोर्स- एएनआई)
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हो गया है. भारतवर्ष के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हर क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे. इसमें खेल क्षेत्र से भी कई दिग्गज कार्यक्रम में शरीक होने के लिए अयोध्या पहुंचे. अयोध्या पहुंचने वाले दिग्गजों में क्रिकेट के दिग्गज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तक शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से क्रिकेटर्स और अन्य क्षेत्र के दिग्गज अयोध्या धाम पहुंचे.
अयोध्या पहुंचने वाले खिलाड़ियों में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले, साइना नेहवाल, विराट कोहली, मिताली राज, साइना नेहवाल समेत कई दिग्गज शामिल हैं.
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिलने वाले खिलाड़ियों में क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रण अश्विन, हरभजन सिंह, मिताल राज शामिल हैं. इसके अलावा शतरंज से विश्वनाथ आनंद, स्प्रिंट क्वीन पीटी ऊषा, उटबॉलर बाईचुंग भूटिया, कल्याण चौबे, भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, धाविका कविता राउत, भाला फेंक में देवेंद्र झझाड़िया, बैडमिंटन से साइना नेहवाल और पीवी सिंधू, बैडमिंटन ट्रेनर पुलेला गोपीचंद शामिल हैं.
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…