Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक… राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे ये दिग्गज

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हो गया है. इस कार्यक्रम में क्रिकेट की दुनिया से भी कई दिग्गज शामिल हुए.

Sachin And Anil

अयोध्या पहुंचे क्रिकेटर्स (सोर्स- एएनआई)

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हो गया है. भारतवर्ष के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हर क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे. इसमें खेल क्षेत्र से भी कई दिग्गज कार्यक्रम में शरीक होने के लिए अयोध्या पहुंचे. अयोध्या पहुंचने वाले दिग्गजों में क्रिकेट के दिग्गज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तक शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से क्रिकेटर्स और अन्य क्षेत्र के दिग्गज अयोध्या धाम पहुंचे.

अयोध्या पहुंचने वाले खिलाड़ियों में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले, साइना नेहवाल, विराट कोहली, मिताली राज, साइना नेहवाल समेत कई दिग्गज शामिल हैं.

 

 

 

किन-किन खिलाड़ियों को मिला था राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिलने वाले खिलाड़ियों में क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रण अश्विन, हरभजन सिंह, मिताल राज शामिल हैं. इसके अलावा शतरंज से विश्वनाथ आनंद, स्प्रिंट क्वीन पीटी ऊषा, उटबॉलर बाईचुंग भूटिया, कल्याण चौबे, भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, धाविका कविता राउत, भाला फेंक में देवेंद्र झझाड़िया, बैडमिंटन से साइना नेहवाल और पीवी सिंधू, बैडमिंटन ट्रेनर पुलेला गोपीचंद शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital