Categories: खेल

India Vs Bangladesh: कई विश्व रिकॉर्ड का गवाह बना कानपुर टेस्ट मैच

India Vs Bangladesh Kanpur Test: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप की. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नंबर 1 पर बरकरार है और उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है. भारत पिछले 12 साल से घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारा है और यह टीम की लगातार 18वीं सीरीज जीत है. कानपुर टेस्ट तीन दिन बारिश से प्रभावित रहा लेकिन यहां पानी के साथ रिकार्डों की भी बारिश हुई.

बारिश में दो दिन धुलने के बाद भारत ने दर्ज की जीत

कानपुर टेस्ट का दूसरा और तीसरा दिन बारिश में धुलने के बाद ऐसा लग रहा था कि ये मैच ड्रॉ हो जाएगा लेकिन टीम इंडिया ने चौथे दिन कुछ ऐसा कारनामा किया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान इस मुकाबले पर ला खींचा. टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया ने टी20 का अंदाज क्रिकेट फैंस को दिखाया और ड्रॉ होता दिख रहा मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया और 7 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की है.

इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. अश्विन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया जबकि जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस मुकाबले में कई व्यक्तिगत और टीम रिकॉर्ड भी बने, चलिए एक नजर उन आंकड़ों पर डालते हैं.

टीम इंडिया ने तेज गति से बनाए रन

भारतीय टीम ने अपनी पारी के दौरान 50,100,150, 200 और 250 रन रिकॉर्ड तेज गति से बनाए. यानि टेस्ट क्रिकेट में कभी भी इतनी तेज गति से यह रन नहीं बने थे. भारतीय टीम का बल्लेबाजी रन रेट 8.2 था, जो किसी भी अन्य टेस्ट पारी में सर्वाधिक था.

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भी बनाए रिकॉर्ड

रोहित और यशस्वी ने 19 गेंदों में 50 रनों की पार्टनरशिप की, जो किसी भी रेड बॉल में सबसे तेज है.

आर अश्विन ने मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने विजयी आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

कानपुर टेस्ट की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट लेने वाले अश्विन ने इस सीरीज में कुल 114 रन बनाये और 11 विकेट लिए जिसकी बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला जो उनके करियर में 11वीं बार था. मुरलीधरन ने भी अपने करियर में 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार हासिल किये थे.

रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 300 विकेट

रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने और तीन हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. जडेजा से पहले कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा कर चुके हैं.

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज 27 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.


ये भी पढ़ें- India vs Bangladesh: कानपुर टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, 2-0 से किया क्लीन स्वीप


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

24 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

26 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

50 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

57 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago