खेल

Surya Kumar Yadav को मैथ्यू हेडन ने लाइव टीवी पर कर दिया ट्रोल, बोले- ‘टी20 को ODI बता दो, रुक जाएगा’

Surya Kumar Yadav On Matthew Hayden: भारत और ऑस्ट्रेलया के बीच वर्ल्ड कप 2023 के बाद टी20 सीरीज का पहला मैच भारत के नाम रहा है. नए कप्तान सूर्य कुमार यादव ने इस मैच में शानदार पारी खेली, नतीजा ये कि आखिरी गेंद पर भारत ने मैच जीत लिया. सूर्य कुमार यादव को टीम इंडिया की टी20 टीम की जान  माना जाता है. इस मैच में सूर्य कुमार ने यह काम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर के भी दिखाया. हालांकि वनडे में उनका करियर खास नहीं रहा. वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में सूर्या के खराब प्रदर्शन को लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई. वहीं गुरुवार के टी20 मैच के दौरान कॉमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने उनको ट्रोल कर दिया, जो कि इंटरनेट पर वायरल भी हो गया है.

दरअसल, मैच के दौरान सूर्य कुमार यादव लगातार चौकेछक्के की बारिश कर रहे थे, जिसके चलते  कॉमेंटेटर रवि शास्त्री भी चकित रह गए. उन्होंने कहा कि मैथ्यू हेडन से पूछा कि अगर वे कप्तान होते तो आखिर उनकी बल्लेबाजी को कैसे रोकते. इस पर मैथ्यू हेडन ने जो कहा वो सोशल मीडिया पर जोक्स के तौर पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें-IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतरते ही सूर्या के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, सहवाग, धोनी, रैना जैसे दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

मैथ्यू हेडन ने ले ली मौज

रवि शास्त्री के सूर्य कुमार यादव को रोकने से जुड़े सवाल पर मैथ्यू हेडन ने कहा कि अगर उन्हें सूर्य कुमार यादव की धमाकेदार बल्लेबाजी को रोकना होगा, तो ज्यादा कुछ करने की जरूर ही नहीं है. हेडन ने कहा कि वो बस सूर्या को ये बता देते कि यह टी20 नहीं वनडे मैच है. और सूर्या खुद अपना विकेट खो देते. हेडन की यह बात मजाक की है लेकिन असल में यही सूर्य कुमार यादव की हकीकत है.

यह भी पढ़ें-IND vs AUS: जोश इंग्लिश ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ मैच में 47 गेंदों में ठोका शतक

वनडे और टी20 में जमीन आसमान का अंतर

सूर्य कुमार य़ादव टी 20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर हैं. सूर्या 54 मैचों में 1921 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने अपना सर्वाधिक स्कोर 117 रनों का बनाया था. इसके साथ ही उन्होंने 3 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं.  सूर्य कुमार यादव का टी20 में स्ट्राइक रेट 173.38 का है लेकिन वनडे में आते ही उनके रिकॉर्ड शेयर मार्केट के किसी स्टॉक की तरह गिर जाते हैं.

यह भी पढ़ें-S Sreesanth Fraud case: फिर नए विवाद में फंसे एस. श्रीसंत, अब लगा 420 का केस, केरल पुलिस ने दर्ज की FIR

वनडे में सूर्या ने 37 मैचों में 773 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 72 रन है. इतना ही नहीं, इसके उनका एवरेज 25.77 का ही है. सूर्या वनडे में केवल चार अर्धशतक लगा चुके हैं. वनडे में उनके इन निराशाजनक रिकॉर्ड के चलते उनकी काफी आलोचना की जा रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

8 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

14 minutes ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

52 minutes ago

सोना-चांदी के भाव में फिर भूचाल! चांदी ₹1.80 लाख के नीचे आई, सोना भी हुआ सस्ता

Gold Silver Price Crash: MCX पर मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई.…

1 hour ago

‘अब और नुकसान नहीं झेलेंगे’ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से CTI की गुहार, 11 नवंबर तक प्रदर्शनों पर लगे रोक

CTI On Delhi Protest: दिल्ली में रैलियों और धरना-प्रदर्शनों के कारण एक महीने में 14…

2 hours ago

सत्ता, सवाल और नेतृत्व की परीक्षा

लोकतंत्र में नेतृत्व की असली पहचान बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि जनता के सवालों को…

2 hours ago