देश

Rajasthan Elections: 360 डिग्री कैमरों की नजर में होगा CM गहलोत का शहर, जोधपुर में निगरानी के लिए अभय कमांड ने पूरी की तैयारी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. प्रदेश में अब चुनाव प्रचार थम चुका है. 25 नवंबर यानी कि शनिवार को प्रदेश की जनता अपने अपने-अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए निकलेगी. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सीएम गहलोत के शहर जोधपुर के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. यहां पर अभय कमांड एंड केंट्रोल सेंटर ने मतदान की निगरानी करने के लिए कड़ने इंतजाम किए हैं

चुनाव के दिन सीएम गहलोत का गृह जिला जोधपुर सीसीटीवी कैमरों से लैस रहने वाला है. जिले में निगरानी के लिए 750 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं.

360 डिग्री घूमने वाले कैमरों से होगी निगरानी

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोधपुर में अभय कमांड एंड केंट्रोल सेंटर ने 750 से ज्यादा कैमरे लगाए हैं. शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक पोलिंग बूथों पर भी सीसीटीवी कैमरों के ज़रिये निगरानी रखी जाएगी. अभय कमांड कंट्रोल रूम के प्रभारी एडसिशनल डीसीपी नरपत सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर अभय कमांड सेंटर पूरी तरह तैयार है जहां सुरक्षा की दृष्टि से 750 कैमरों से निगरानी की जाएगी, वहीं 360 डिग्री तक घूमने वाले कैमरे भी निगरानी करेंगे.

बता दें कि विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले शहर में करीब 200 से अधिक नए कैमरे लगाए गए थे, जो अब मतदान के दिन खास तौर पर सुरक्षा की दृष्टि से अहम साबित होने वाले हैं.

अपराधियों को पकड़ने में मदद करता है अभय कमांड

जोधपुर में अभय कमांड की निगरानी को काफी अहम माना जाता है. क्राइम की वारदातों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में अभय कमांड के कैमरों की खास भूमिका रहती है. इसके कैमरों की नजर में कोई अज्ञात या संदिग्ध आता है तो अभय कमांड की टीम तुरंत पुलिस को सूचना देती है. इसके कई बार अपराध की घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है. इन कैमरों के मदद से कई बार चोरी की घटनाओं को रोका गया है. अभय कमांड के कैमरों को अलग-अलग रूटों में बांटा गया है, जिससे पुलिस की टीम को अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलती है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…

22 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…

27 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी में 499 पहुंचा स्तर; GRAP-2 लागू

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…

29 minutes ago

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

40 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

46 minutes ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

1 hour ago