देश

PM मोदी करेंगे बेंगलुरु में HAL का दौरा, यहां बनते हैं स्‍वदेशी लड़ाकू विमान Tejas, क्या अब मिलेगी बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी?

PM Modi Bengaluru Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह कर्नाटक जाएंगे. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का दौरा करेंगे. एचएएल की यूनिट पर वह तेजस जेट की फैसेलिटी सहित उसकी विनिर्माण सुविधा की समीक्षा करेंगे. तेजस लड़ाकू विमान को एचएएल ही बनाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसी साल फरवरी में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन भी किया था. तब वहां एयरो शो का 14वां संस्करण आयोजित किया गया. इस बार प्रधानमंत्री मोदी अपने कल के दौरे में देसी लड़ाकू विमान की मैन्‍यूफेक्‍चरिंग फैसेलिटी तक जाएंगे.

 

तेजस ऐसा स्‍वदेशी विमान है जो काफी हल्‍का होने के साथ-साथ अन्‍य आधुनिक लड़ाकू विमानों की तुलना में सस्‍ता भी रहेगा. तेजस के अब तक कई संस्‍करणों की खबरें आ चुकी हैं. भारतीय वायुसेना तेजस मार्क 1 और मार्क 1ए लड़ाकू विमान खरीदने को तैयार है. यह तेजस मार्क 1 और मार्क 1ए लड़ाकू विमान के साथ एचएएल तेजस के तीन प्रॉडक्ट मॉडलों में से एक है.

इसलिए खास है यह स्वदेशी लड़ाकू विमान

इस विमान की लंबाई 13.2 मीटर, चौड़ाई 8.2 मीटर और ऊंचाई 4.4 मीटर है. इस विमान की अधिकतम गति मैक 1.6 है और यह 50,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है. इसमें हथियारों के लिए 9 हार्ड पॉइंट हैं. इसमें हल्‍की मिसाइलें फिट करने पर काम चल रहा है. कई मायनों में तेजस पड़ोसी देशों के लड़ाकू विमानों से भी बेहतर है.

यह भी पढ़िए: India Defence Deal को जानिए, 1.4 लाख करोड़ की खरीद से बढ़ेगी सेना की ताकत

यहां वायुसेना के लिए बनेंगे सैकड़ों तेजस

तेजस लड़ाकू विमानों का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) कई कंपनियों के साथ मिलकर कर रही है. एचएएल की निर्माण इकाइयों में सैकड़ों तेजस बनाए जाने हैं. बताया जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द ही रक्षा क्षेत्र में 3 बड़ी स्वदेशी परियोजनाओं को प्रारंभिक मंजूरी देगी, जिनकी कुल लागत लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये होगी. सरकार की ओर से नौसेना के लिए एक और एयरक्राफ्ट कैरियर, 97 तेजस लड़ाकू विमान एवं 156 प्रचंड हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर बनाने को मंजूरी दी जाएगी. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद की 30 नवंबर को होने वाली बैठक में इन तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए AoN को स्वीकृति देने की संभावना है. यह खरीद प्रक्रिया की दिशा में पहला कदम होगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

BCCI पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में हुआ फेरबदल, प्रज्ञान ओझा बनें नए अध्यक्ष

बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…

10 minutes ago

चुनावी हलफनापे में गलत जानकारी पर वोटर करा सकेगा क्रिमिनल केस: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…

34 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

41 minutes ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

46 minutes ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

51 minutes ago