खेल

MI vs RCB, WPL 2023: हरमनप्रीत-स्मृति के बीच होगी कांटे की टक्कर, देखें कैसी हो सकती है ड्रीम-11 टीम

MI vs RCB, WPL 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दो सबसे बड़े स्टार आज भिड़ेंगे जब महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस महिला और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला आमने-सामने होंगी. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस महिला को उम्मीद होगी कि वे स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम का मुकाबला कर सकेंगी. मुंबई इंडियंस की महिलाएं निश्चित रूप से पसंदीदा होंगी क्योंकि वे टूर्नामेंट के पहले मैच में बड़ी जीत हासिल करने के बाद इस मैच में उतर रही हैं. इसके अलावा हरमनप्रीत कौर और अमेलिया केर अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं. दूसरी ओर, आरसीबी अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 60 रन से हार गई थी. उनके गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए और उनका कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. स्मृति मंधाना एंड कंपनी को सोमवार को मुंबई इंडियंस की मजबूत महिला टीम से मुकाबला करना है तो उन्हें दमदार खेल दिखाना होगा.

पिच रिपोर्ट

ब्रेबोर्न स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर का सपोर्ट देगी. पिछले पांच टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन रहा है. यहां सबसे ज्यादा मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. इसलिए, टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी करने का चुनाव कर सकती है.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: 26 बॉल पर 70 रन जोड़े, 20वें ओवर में दिखा रोमांच, यूपी वॉरियर्स ने गुजरात को दी मात

MI-W vs RCB-W ड्रीम 11 टीम

कप्तान : हरमनप्रीत कौर

उपकप्तान: स्मृति मंधाना

विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष

बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, हरमनप्रीत कौर

ऑलराउंडर: एलिसे पेरी, नेट साइवर, अमेलिया केर

गेंदबाज: मेगन शुट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, पूजा वस्त्राकर

MI: संभावित प्लेइंग-11: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काज़ी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

RCB: संभावित प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम

MI: हरमनप्रीत कौर (C), प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, हीथर ग्राहम, धारा गुज्जर, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट, च्लोए ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव.

RCB: स्मृति मंधाना (C), कनिका आहूजा, शोभना आशा, इरिन बर्न्स, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, दिशा कासत, पूनम खेमनार, हीथर नाइट, श्रेयंका पाटिल, सहाना पवार, इलियस पेरी, प्रीती बोस, रेणुका सिंह, इंद्राणी रॉय, मेगन शूट, डेन वान नाइकर्क, कोमल जंजाद.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

39 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago