होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)
Anurag Thakur on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि “वे विवादों की आंधी बन चुके हैं और विदेशी दोस्त या विदेशी एजेंसियों या विदेशी चैनल या फिर विदेशी धरती का दुरुपयोग कर भारत को बदनाम करना उनकी आदत बन चुकी है.”
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि “ऐसा लगता है कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राहुल गांधी ने सुनियोजित तरीके से विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है. उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली सब कुछ संदिग्ध सा लग रहा है और ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है.”
राहुल गांधी पर सेना का अपमान और भारत के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमारे सेना के जवान शहीद हुए और राहुल गांधी कह रहे हैं कि कार बम में कुछ लोग मर गए, भारतीय सेना को लेकर यह राहुल गांधी की सोच है. उन्होंने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि भारत के मसले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी अभी भी गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Lucknow: द ग्रैंड जेबीआर होटल में होली पार्टी के दौरान जमकर हुआ बवाल, वीडियो वायरल, महिलाओं से छेड़खानी का भी आरोप
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर हो सकती है लेकिन भारत कमजोर नहीं है कि वो अमेरिका को हस्तक्षेप करने को कहे. भारत के लोग, भारतीय लोकतंत्र और भारतीय सेना भी मजबूत है और भारत के पास ताकतवर और दूर-दृष्टि रखने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व भी है जिस पर पूरी दुनिया को भरोसा है.
राहुल गांधी को देश के साथ विश्वासघात नहीं करने की नसीहत देते हुए अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि विदेश नीति पर आक्षेप उनकी निम्न बौद्धिक स्तर का परिचायक है. वे स्वयं भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं इसलिए संवैधानिक संस्थाओं से उनका भरोसा उठ गया है और वे लगातार झूठ बोल रहे हैं.
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…