खेल

IPL से बाहर हुए मोहम्मद शमी, गुजरात टाइटंस में निराशा, जानें क्या है वजह

सूत्रों के अनुसार भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोट के कारण आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) 2024 में खेलने की संभावना नहीं के बराबर है. मिली जानकारी के अनुसार चोट लगने के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ सकती है. यह फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि शमी गुजरात टाइटंस के तेज आक्रामक गेंदबाजों में से एक हैं. गुजरात टाइटंस के एक सूत्र ने मीडिया को बताया, “जब वह पिछली बार सर्जरी के लिए गए थे तो उन्हें कुछ इंजेक्शन दिए गए थे, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ. इसलिए अब उनकी सर्जरी होगी. ऐसा लगता है कि वह आईपीएल मिस करेंगे.”

गुजरात टाइटंस को सफलता दिलाने में मुख्य भूमिका

बेहतरीन तेज गेंदबाज शमी ने दोनों आईपीएल के सीजन में जीटी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 33 वर्षीय गेंदबाज शमी ने 2022 में 20 विकेट लिए और इसके बाद आईपीएल 2023 में उन्होंने और भी दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें 18.64 की औसत से 28 विकेट लिए. शमी विशेष रूप से अपनी आक्रामक गेंजबाजी के लिए जाने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का निधन, Cricket जगत में शोक की लहर

विश्व कप में चोट को नहीं बनने दिया बाधा

मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं, उन्होंने आखिरी बार नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. भारत के शानदार विश्व कप अभियान में 24 विकेट लेने वाले शमी लैंडिंग की समस्या के कारण परेशान होने के बावजूद भी खेले, लेकिन उन्होंने इसे अपने प्रदर्शन में बाधा नहीं बनने दिया. जीटी आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या के बिना उतरेगा, जिन्होंने 2022 में टीम को पहली ट्रॉफी दिलाने के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी. पंड्या ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में वापसी की और रोहित शर्मा के बाद फ्रेंचाइजी के कप्तान बने. बता दें कि स्टार ओपनर शुबमन गिल आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

23 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

23 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

35 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

37 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

40 minutes ago