खेल

रांची में MS धोनी को तेज रफ्तार पड़ी भारी, कार कटा चालान; जानिए कितनी थी स्पीड

MS Dhoni Car Challan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि ट्रैफिक नियमों से जुड़ी है. गाड़ियों के शौकीन माने जाने वाले धोनी की कार का ओवर स्पीडिंग के कारण चालान काटा गया है. जानकारी के मुताबिक उनकी कार निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती पाई गई, जिसके बाद परिवहन विभाग ने नियमों के तहत कार्रवाई की.

₹1,000 का कटा चालान

बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर यह घटना दर्ज हुई, वहां अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है, जबकि धोनी की कार करीब 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी. स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम में तेज रफ्तार दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने ₹1000 का चालान जारी किया. ट्रैफिक नियमों के अनुसार निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाना दंडनीय अपराध है और इस मामले में भी वही प्रक्रिया अपनाई गई.

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई. कई लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा के नजरिए से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वह आम नागरिक हों या कोई बड़ी हस्ती. वहीं कुछ प्रशंसकों ने इसे सामान्य ट्रैफिक उल्लंघन बताते हुए ज्यादा तूल न देने की बात कही.


ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अगर बारिश बनी विलेन, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए ICC नियम


IPL की तैयारी शुरू

इन सबके बीच धोनी का फोकस एक बार फिर क्रिकेट पर है. आईपीएल 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अभ्यास भी शुरू कर दिया है. पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स 14 में से 10 मुकाबले हारकर अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ‘कैप्टन कूल’ के मार्गदर्शन में टीम इस बार जोरदार वापसी करेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान के बाहर चर्चा में रहे धोनी, मैदान पर अपनी टीम को किस तरह नई दिशा देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

27 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

48 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago