हार्दिक पंड्या (सोर्स- X)
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की कमान सौंप दी है. वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे. मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए शुक्रवार को नेतृत्व परिवर्तन की धोषणा की. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता है. रोहित की गिनती इस लीग के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है. रोहित शर्मा साल 2013 से मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे थे.
हार्दिक पंड्या पीछले दो सीजन से गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे. पहली बार में ही उन्होंने टीम को चैंपियन बना दिया. वहीं दूसरी बार फाइनल में पहुंचाए. आईपीएल के आगले सीजन को लेकर होने वाले ऑक्शन से पहले मुंबई ने 15 करोड़ रुपए के ट्रेड में हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया और अब पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है.
साल 2015 में हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस टीम से ही इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. इसके बाद वह साल 2021 तक इसी टीम के साथ बने रहे. वहीं साल 2022 में जब दो नए टीम बने तो गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पंड्या को अपनी टीम का हिस्सा बनाया और उन्हें टीम की कमान सौंप दी.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारतीय स्पिनरों के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, कुलदीप के ‘पंजे’ से भारत को मिली बड़ी जीत
आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलते हुए हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई और उसे पूरी तरह से पक्का कर लिया. हार्दिक पंड्या का आईपीएल में बतौर कप्तान पिछला दो सीजन शानदार रहा था. पहली बार ही उन्होंने अपनी टीम को खिताब दिला दी. वहीं दूसरी बार फाइनल तक का सफर तय किया. पंड्या के प्रदर्शन को देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि हार्दिक रोहित की तरह प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाएंगे. बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में विजेता बनी है. अब हार्दिक को कप्तानी दी गई है.
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…