मुरली श्रीशंकर (फोटो- एक्स)
Murali Srishankar: भारत के लॉन्ग जम्पर खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर हो गए हैं. श्रीशंकर घुटने की चोट के चलते ओलंपिक से बाहर हो गए हैं. वह पेरिस ओलंपिक में मेडल के दावेदार माने जा रहे थे, ऐसे में उनका बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है. मुरली श्रीशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. पेरिस ओलंपिक इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक 17 दिनों तक चलेगा.
एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर ने साल 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 8.37 मीटर के प्रयास से रजत पदक जीता था और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई किया था. 25 साल के इस खिलाड़ी को शंघाई/सुझोउ और दोहा में 27 अप्रैल और 10 मई को दो डाइमंड लीग प्रतियोगिता के साथ अपने सत्र की शुरुआत करनी थी, लेकिन इससे पहले मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई.
ये भी पढ़ें- IPL 2024, GT Vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…