खेल

यशस्वी जयसवाल समेत इस महिला क्रिकेटर को नाडा ने दिया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?

Yashasvi Jaiswal and Shafali Verma dop test matter: राजस्थान रॉयल्स के युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, केवल यशस्वी जयसवाल ही नहीं बल्कि वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय क्रिकेटर शैफाली वर्मा भी मुसीबत में फंस गई हैं. दरअसल मामला डोप टेस्ट का है, जिसमें नाडा यानी राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने उनके खिलाफ डोप टेस्ट ना देने पर एक नोटिस जारी किया है. ये नोटिस वेयर अबाउट्स फेलियर नियम के तहत जारी किए गए थे, क्योंकि दोनों क्रिकेटर तय डोप टेस्ट के लिए बताई गई जगहों पर नहीं पाए गए थे. दोनों खिलाड़ियों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है, और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी इस बारे में बताया गया है.

डोप टेस्ट ना देने पर भेजा नोटिस

दरअसल डोप टेस्ट से पता लगाया जाता है कि किसी खिलाड़ी ने प्रतिबंधित सप्लीमेंट या दवा तो नहीं ली है. आपको बता दें कि रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल प्लेयर्स को डोप टेस्ट के लिए दिन के समय और स्थान बताना होता है. उस स्थान और तय समय पर डोप कंट्रोल ऑफिसर सैंपल लेने के लिए आता है. ये दोनों क्रिकेटर ही अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद नाडा ने दोनों क्रिकेटर्स को नोटिस जारी किया. बता दें कि पिछले साल 17 दिसंबर को अधिकारी यशस्वी जायसवाल का डोप टेस्ट लेने पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिले. वहीं भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का 7 नवंबर को सैंपल लेना था, लेकिन वह भी नहीं मिली. दोनों क्रिकेटर RTP में आते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘जेल में डालो’, युजवेंद्र चहल की बढ़ी मुश्किलें; जानें क्या है पूरा मामला

दोनों क्रिकेटर्स ने नहीं दिया जवाब

तय तारीख और समय पर ना मिलने के बाद  NADA ने 18 और 20 फरवरी को दोनों क्रिकेटर्स  से जवाब मांगा, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने जवाब नहीं दिया, जिससे उनके पहले छूटे हुए टेस्ट का रजिस्ट्रेशन हो गया. एक भी छूटा हुआ टेस्ट एंटी-डोपिंग उल्लंघन नहीं माना जाता।  अगर कोई खिलाड़ी NADA के हियरिंग पैनल के सामने अपना बचाव नहीं कर पाता है, तो उसे दो साल का सस्पेंशन झेलना पड़ सकता है।

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

2 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

8 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

27 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

30 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

44 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

49 minutes ago