Yuzvendra Chahal e cigarettes Matter
Yuzvendra Chahal e cigarettes Matter: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है. या यूं कहे कि उन्हें सुर्खियों में रहना पसंद है. किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल के बारे में बात होती ही रहती है. हाल ही में युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह ई- सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे है. जो कि भारत में बैन है. अब इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जेल में डालने तक की बात कही है.
‘जेल में डालो’, पूर्व क्रिकेटर ने चहल के लिए कही बड़ी बात
हाल ही में X पर एक यूजर ने चहल के इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा था कि अर्शदीप सिंह को PBKS टीम के साथ व्लॉग बनाने से बैन कर दिया गया है, जबकि युजवेंद्र चहल को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि PBKS के स्पिनर को सजा क्यों नहीं मिली.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिवरामकृष्णन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वेप भारत में बैन है. उन्हें जेल में होना चाहिए. कानून होने का क्या अर्थ है, अगर उन्हें लागू ही नहीं किया जा रहा है? कानून बनाने का मतलब ही क्या है अगर उसे लागू नहीं किया जा रहा है. 25% मैच फीस काटना कुछ नहीं है. अगर किसी साधारण व्यक्ति ने ऐसा किया होता, तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?
🚨 PUNJAB KINGS BAN ARSHDEEP SINGH FROM MAKING VIDEOS 🚨
• The Punjab Kings management has strictly prohibited Arshdeep Singh from creating vlogs or YouTube videos during the IPL.
• Meanwhile, Yuzvendra Chahal has received a strict warning regarding a vaping-related… pic.twitter.com/xMD2HBurIb— Cricket Central (@CricketCentrl) May 8, 2026
bcci ने बनाए कठोर नियम
आपको बता दें कि BCCI ने IPL टीमों और खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम जारी किए है, BCCI ने सभी स्टेडियम, ड्रेसिंग रूम और डगआउट में ई-सिगरेट के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर अब किसी खिलाड़ी ने इस प्रकार की गलती की तो सख्त कदम उठाया जाएगा. आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले क्रिकेटर रियान पराग को भी मैच के दौरान ई- सिगरेट पीते हुए देखा गया था, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 25% फाइन लगा था. हालांकि चहल पर अभी किसी प्रकार का कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
