खेल

इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने किया चौकों और छक्कों की बरसात, वनडे में ठोंक दिया दोहरा शतक

18 साल की बल्लेबाज नीलम भारद्वाज ने लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने नागालैंड के खिलाफ खेलते हुए ये कारनामा किया. इस धमाकेदार पारी में नीलम ने ना सिर्फ गेंदबाजों की जमकर खबर ली, बल्कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया.

उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए नीलम ने 137 गेंदों में नाबाद 202 रन बनाए. इस शानदार पारी में उन्होंने 27 चौके और 2 छक्के लगाए. उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत उत्तराखंड ने 50 ओवर में 371/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह पारी उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल करती है. उनका यह प्रदर्शन सीनियर वुमेंस वनडे ट्रॉफी के अहमदाबाद में हुए मुकाबले में देखने को मिला.

स्मृति मंधाना ने भी किया था ये कारनामा

भारतीय महिला क्रिकेट में हाल के दिनों में कई शानदार खिलाड़ी उभरकर सामने आई हैं. स्मृति मंधाना ने भी ऐसा ही कारनामा किया था. मंधाना ने 2013-14 में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ नाबाद 224 रन बनाए थे. इसके बाद श्वेता सेहरावत ने 150 गेंदों में 242 रन बनाकर मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा था.

इसके अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज का नाम भी इस सूची में शामिल है. मिताली ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 214 रन बनाए थे. यह आज भी टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय महिला का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है.

उत्तराखंड की बड़ी जीत

नीलम की इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत उत्तराखंड ने नागालैंड को 259 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. टीम की कप्तानी पूर्व भारतीय खिलाड़ी और वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट एकता बिष्ट ने की. उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनकी गेंदबाजी का इकॉनमी रेट मात्र 1.40 रहा.


ये भी पढ़ें- हेडन ने भारत को बताया जीत का फार्मूला, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने के सिखा दिए गुर


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago