खेल

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने लहराया भारत का परचम, हासिल किया सिल्वर मेडल

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर विदेशी जमीन पर भारत का परचम लहराया है. ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग मीट भाला फेंक स्पर्धा में 88.36 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

26 साल के नीरज चोपड़ा ने अपने आखिरी प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन उनका प्रयास याकूब वालेश के विजयी प्रयास से दो सेंटीमीटर कम रह गया. वह पूरी प्रतियोगिता के दौरान चेक गणराज्य के अनुभवी वालेश से पीछे रहे. वालेश ने तीसरे प्रयास में 88.38 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता.

आखिरी प्रयास में लगाया पूरा जोर

नीरज चोपड़ा ने अपने आखिरी प्रयास में पूरा जोर लगाया, लेकिन वह दो सेंटीमीटर से अपने खिताब का बचाव करने में विफल रहे. दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.62 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरा पायदान पर रहें . इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे अन्य भारतीय 28 साल के किशोर जेना का डायमंड लीग में पदार्पण निराशाजनक रूप से समाप्त हुआ. वह तीन दौर के थ्रो के बाद बाहर हो गए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 76.31 मीटर रहा था. वह 10 प्रतियोगियों द्वारा तीन-तीन थ्रो के बाद नौवें स्थान पर रहे.

इसे भी पढ़ें: KL राहुल को फटकारने वाले गोयनका पर जमकर बरसे शमी, कहा- ‘यह शर्मनाक है, बात करने का भी तरीका होता है’

इन प्रतिस्पर्धाओं में चोपड़ा पड़े थे वालेश पर भारी

जेना का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 87.54 मीटर है. इस प्रदर्शन ने उन्हें पिछले साल हांग्झोउ एशियाई खेलों में रजत पदक दिलाया था, लेकिन शुक्रवार को उनका दिन नहीं था. वालेश ने टोक्यो ओलंपिक में रजत और 2023 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, इन दो स्पर्धाओं में चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता था. अगली डायमंड लीग मीट जिसमें पुरुषों की भाला फेंक शामिल है, सात जुलाई को पेरिस में होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

7 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

44 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

54 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago