खेल

India-Sri Lanka के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज, 7 महीने बाद ODI खेलेंगे रोहित-विराट

India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज यानी 2 अगस्त से हो रही है. टीम इंडिया टी20 सीरीज जीतने के बाद अब वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाना चाहेगी. टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली सात महीने बाद एकदिवसीय मैच खेलेंगे. श्रीलंका ने 0-3 से टी20 सीरीज भी गंवा दी थी, जबकि वनडे से पहले टीम के कई मुख्य खिलाड़ी चोट और बीमारी की वजह से टीम से बाहर हैं. दूसरी तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया में लौट चुके हैं और टीम का फोकस सही टीम उतारने पर है.

भारत वनडे सीरीज में श्रीलंका से अधिक चुनौती की भी उम्मीद कर रहा है. 2014 से भारत ने श्रीलंका को 25 में से 21 वनडे मैच में शिकस्त दी है. महज 4 में श्रीलंका को जीत मिल सकी है. टी20 सीरीज में भी श्रीलंका का प्रदर्शन काफी खराब रहा. टीम ने सीरीज के पहले और आखिरी मैच में जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी मैच गंवा दिया. अब अगर श्रीलंका को भारत को चुनौती देनी है तो उसे दमदार प्रदर्शन करना होगा. टीम इंडिया में कई प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी के साथ टीम पहले से भी ज्यादा मजबूत हो चुकी है.

मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंकाई टीम चोटिल मथीश पथिराना समेत अपने 4 प्रमुख तेज गेंदबाजों के बिना उतरेगी. इस मैच की एक विशेष बात ये भी है कि ऋषभ पंत नवंबर 2022 के बाद पहला वनडे खेलते नजर आएंगे. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि उन्हें प्लेइंग-11 शामिल किया जाएगा या नहीं? केएल राहुल भी इस टीम का हिस्सा हैं और वनडे फॉर्मेट में वो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम की पहली पसंद हैं. भारतीय टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 2, 4 और 7 अगस्त को वनडे मुकाबले खेलेगी.

वनडे सीरीज के लिए दोनों देशों की टीम

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा.

श्रीलंका- चरिथ असालंका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुष्का, जेनिथ लियानाज, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, वनिंदु हसरंगा, महीश तीक्षाना, असिथा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, अकिला धनंजय, दुनिथ वेलालगे, मोहम्मद सिराज और ईशान मलिंगा.

स्टैंडबाय खिलाड़ी- कुसल जनिथ परेरा, प्रमोद मदुशन, जेफरी वेंडरसे.

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार जीत के बाद अब भारत की नजर वनडे सीरीज पर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

11 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

28 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

46 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago