Pakistan vs England: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को घरेलू धरती पर टेस्ट मैच में जीत का आनंद लिया, जो पिछले तीन सालों के इंतजार के बाद आया. नौमान अली और साजिद खान की शानदार स्पिन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान टीम ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. पाकिस्तानी स्निप गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से फंस गए और उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं मिला. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने घरेलू टेस्ट में 11 मैचों के बाद सफलता हासिल की है.
मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 366 रन बनाए. इंग्लैंड ने जवाब में 291 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की. पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 221 रन बनाए और इंग्लैंड को 297 रन का लक्ष्य दिया. हालांकि, इंग्लैंड 144 रन पर ऑलआउट हो गई. जिस मैदान पर पाकिस्तान ने पिछले मैच में पारी और 46 रन से हार का सामना किया था, वहीं इस बार उन्होंने 152 रन से जीत हासिल की. इस मैच में सभी 20 विकेट स्पिनर्स के खाते में गए.
यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल सातवां मौका है जब एक मैच में सभी 20 विकेट स्पिनर्स ने लिए हैं. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने यह कारनामा दूसरी बार किया है; इससे पहले खान मोहम्मद और महमूद ने 1956 में कराची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था. 1987 के बाद यह पहला मौका है जब एक मैच में दो स्पिनर्स ने पांच-पांच विकेट लिए हैं. पाकिस्तान के लिए यह सातवां ऐसा मौका है.
ये भी पढ़ें- Ind Vs NZ Day 2: न्यूजीलैंड ने भारत को 46 पर समेटा, 180/3 का स्कोर बनाकर हासिल की 134 रनों की बढ़त
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…
कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…
Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…
Ahimsa Vishwa Bharti National Seminar: 28 नवंबर 2026 को बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर…
SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…
Mata Amritanandamayi Devi event : दिल्ली के वसंत कुंज स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में 26…