भारत चीन के राष्ट्रध्वज
India-China Tensions: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में ताइवान का एक ऑफिस खुलने पर चीन तिलमिला गया है. चीन ने इस मर्तबा भारत के समक्ष राजनयिक स्तर पर विरोध दर्ज कराया है.
ताइवान की ओर से मुंबई में ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (TECC) स्थापित करने का फैसला किया गया था, जिस पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, ‘‘दुनिया में केवल ‘एक-चीन’ है और ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है. ऐसे में यह जरूरी है कि भारत हमारी ‘One China Policy’ को माने.’’
चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से आगे कहा गया, ‘‘चीन अपने साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों और ताइवान के बीच हर प्रकार के आधिकारिक संपर्क और संवाद का कड़ा विरोध करता है, जिसमें एक-दूसरे का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यालयों की स्थापना भी शामिल है. हमने भारतीय पक्ष के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है.’’
बीजिंग में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग बोलीं, ‘‘चीन भारतीय पक्ष से आग्रह करता है कि वह अपनी प्रतिबद्धताओं का सख्ती से पालन करे, ताइवान से संबंधित मुद्दों को विवेकपूर्ण और उचित तरीके से सुलझाए.’’
उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि भारत ताइवान के साथ किसी भी प्रकार की आधिकारिक बातचीत न करे और चीन-भारत संबंधों को सुधारने की प्रक्रिया में बाधा डालने से बचे. क्योंकि, हमारा आपसी विश्वास भारत-चीन संबंध के लिए राजनीतिक आधार के रूप में कार्य करता है.
— भारत एक्सप्रेस
Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…