Categories: खेल

Pakistan Cricket Team Coach Gary Kirsten: भारत में बैठकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ट्रेनिंग दे रहा है ये दिग्गज, टी20 वर्ल्ड कप में बढ़ेगी मुश्लिक

Gary Kirsten Pakistan Cricket Team Coach: वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 होना है, जिसको लेकर सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक पाकिस्तान ने अपनी वर्ल्ड कप टीम का ऐलान नहीं किया है. इसी बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा बदलाव किया है. वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे गैरी कर्स्टन को अपनी टीम का नया कोच नियुक्त किया है. कर्स्टन सफेद गेंद फॉर्मेट (टी20 और वनडे) में पाकिस्तान टीम के नए कोच की जिम्मेदारी दी गई है.

वीडियो कॉन्फ्रेंस से टीम से जुड़े गैरी कर्स्टन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गैरी कर्स्टन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पाकिस्तान टीम को कोचिंग और टिप्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है. आईपीएल में कर्स्टन गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच हैं. जिसके चलते वह पाकिस्तान नहीं गए हैं और ना ही टीम को ज्वाइन किया है. इसी कारण से वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पाकिस्तान टीम को कोचिंग दे रहे हैं. इससे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है.

ऐसा रहा है गैरी कर्स्टन का इंटरनेशनल करियर

गैरी कर्स्टन की कोचिंग में टीम इंडिया ने साल 2011 में आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन ने साउथ अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 45.27 की औसत से 7289 रन दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 275 रन रहा है. टेस्ट करियर में कर्स्टन ने 34 अर्धशतक और 21 शतक लगाए थे. गैरी का वनडे करियर भी काफी शानदार रहा है. उन्होंने 185 वनडे इंटरनेशनल मैच में 6798 रन बनाए हैं. जिसमें 45 अर्धशतक और 13 शतक शामिल हैं. वनडे में गैरी कर्स्टन का हाईएस्ट स्कोर 188 रन रहा, जो उन्होंने साल 1999 के वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ बनाए थे.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ICC की डेडलाइन खत्म,पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 9 टीमों ने अब तक नहीं किया टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago