खेल

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान का बना मजाक, स्क्वैश के बाद हॉकी में 10-2 से हराकर भारत ने रचा इतिहास

IND vs PAK: भारतीय हॉकी टीम ने पुल ए मैच में पाकिस्तान को 10-2 से हरा दिया है. इससे पहले इंडियन मेन्स स्क्वैश टीम ने फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. एशियन गेम में भारत पहले ही 10 स्वर्ण पदक जीत चुका है. बता दें कि ऐसा भारत और पाकिस्तान के हॉकी इतिहास में पहली बार हुआ है. दोनों टीमों का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 9-2 था. भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4 गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे. इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था. इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सिंगापुर को 16-1 से रौंद दिया था. अब पाकिस्तान के साथ ये कारनामा करके भारतीय टीम ने इतिहास ही रच दिया है.

कब किसने दागे गोल?

मुकाबले में मेन इन ब्लू ने ग्रीन आर्मी को बुरी तरह 10-2 से हरा दिया. खेल के 53वें मिनट में वरुण कुमार ने भारत के लिए 10वां गोल किया. वहीं 49वें मिनट में भारत के लिए गोल नंबर 9 पर ललित उपाध्याय की मदद जरमनप्रीत सिंह ने की. 46वें मिनट में शमशेर के फील्ड गोल से पाकिस्तान के खिलाफ भारत के गोलों की संख्या 8 हो गई. एकतरफा मुकाबले के 38वें मिनट में पाकिस्तान ने अपना पहला गोल किया. हरमनप्रीत एक बार फिर से भारत का मोर्चा संभाल रहे थे. उन्होंने 34वें मिनट में अपना चौथा गोल कर बढ़त 6-0 कर दी. दूसरे हाफ में कप्तान हरमनप्रीत ने हैट्रिक पूरी की और भारत ने 5वां गोल दागा. भारत ने पहला क्वार्टर पाकिस्तान की 2-0 की बढ़त के साथ समाप्त किया.भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने 11वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से भारत के लिए दूसरा गोल किया.

यह भी पढ़ें: पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से दूर निकला Aditya-L1, अब तक तय कर चुका है इतने लाख किलोमीटर का सफर

भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम में पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), संजय, सुमित, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह (उप-कप्तान), मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, अभिषेक, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह और ललित कुमार उपाध्याय शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

38 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

51 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago