खेल

IPL 2024: टी20 हमेशा से बल्लेबाजों का रहा है खेल, इस आईपीएल में एक कदम और आगे: पैट कमिंस

Chennai: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रविवार (28 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 78 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि टी20 फॉर्मेट हमेशा से बल्लेबाजों के अनुकूल रहा है और इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में यह एक कदम और आगे चला गया है.

टी20 हमेशा से बल्लेबाजों का खेल रहा है: कमिंस

आईपीएल के इस सीजन में छह बार 250 से अधिक का स्कोर बन चुका है और 200 रन बनाकर भी जीत की गारंटी नहीं है. इससे पहले आईपीएल के इतिहास में दो ही बार 250 से अधिक का स्कोर बना था. मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि,‘‘टी20 हमेशा से बल्लेबाजों का खेल रहा है और इस सत्र में तो यह एक कदम आगे चला गया. हमारे पास गेंदबाजी के अधिक विकल्प नहीं है. आक्रामक बल्लेबाजी करके ही हम जीत सकते हैं.’’

चेन्नई सुपर किंग्स से हार पर क्या बोले कमिंस?

चेन्नई से मिली हार पर कमिंस ने कहा की,‘‘कोई एक कारण नहीं बताा जा सकता है. कुछ भी हमारी योजना के अनुरूप नहीं रहा. हम टारगेट का पीछा कर सकते थे लेकिन कर नहीं सके. हमें इस पर काम करना होगा.’’  बता दें कि इस मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने कहा था कि उनकी टीम आईपीएल के इस सत्र में बड़े स्कोर बनाने में कामयाब रही है, लेकिन अब टारगेट का पीछा करने में सफलता हासिल करना जरूरी है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए और हैदराबाद के सामने जीत के लिए 213 रनों का टारगेट सेट किया. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 18.5 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 78 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: गेंदबाजों से एक कदम आगे रहते हैं गायकवाड़: माइकल हसी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सो रहे बेकसूरों पर बरसा दिए बम! रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, और कितना गिरेगा पाकिस्तान?

पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में फिर हवाई हमले किए हैं, जिनमें कुनार…

23 minutes ago

केतन हत्याकांड में नया एंगल: फोटो ने मचाया बवाल, क्या खाटू श्याम में हुई थी सिया-चेतन की गुपचुप शादी?

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस इस एंगल की जांच कर रही…

28 minutes ago

Bigg Boss 20: तमन्ना-सोनाली की एंट्री से बिग बॉस में आग; सलमान ने स्टेज पर खेला खेल

Bigg Boss 20 First Eviction: 'बिग बॉस 20' के पहले एविक्शन में रोहैद घर से…

30 minutes ago

जाते-जाते भी रुलाएगा मानसून! अगले 5 घंटों में 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘रेड अलर्ट’

Weather Today: IMD ने 21 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं…

2 hours ago

Balaji Wafers vs Lays: एक गरीब परिवार से 4 हजार करोड़ के साम्राज्य तक, पेप्सिको जैसे ग्लोबल ब्रांड को चटाई धूल?

गुजरात से शुरू हुआ बालाजी वेफ़र्स आज भारतीय स्नैक्स मार्केट में लेज़ जैसे ग्लोबल ब्रांड…

2 hours ago

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का बड़ा संयोग! जानिए सोमवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

21 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8:02 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago