चुनाव

Indore Congress Candidate: इंदौर लोकसभा सीट पर भी हो गया सूरत जैसा खेला? कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, भाजपा में स्वागत!

Indore Akshay Bam News; लोकसभा चुनाव—2024 के मतदान के दो चरण खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के गृह नगर इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. यानी, वह चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं, इससे यहां भाजपा की जीत तय मानी जा रही है.

खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम सोमवार को भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे और वहां उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. अक्षय बम की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, जिसमें वह भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद बहुत-से लोगों का कहना है कि अब इंदौर सीट पक्का भाजपा जीतेगी.

गौरतलब हो कि बीते दिनों गुजरात में सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा का उम्मीदवार निर्विरोध ही चुनाव जीत गया था. दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान कुछ त्रुटि हो गई थी..जिसकी शिकायत चुनाव आयोग में कर दी गई. कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान से हटने पर बाद में अन्य प्रत्याशियों ने भी नाम वापस ले लिए, और चुनाव परिणाम आने से डेढ़ महीने पहले ही भाजपा उम्मीदवार की जीत पक्की हो गई.

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अब मध्य प्रदेश के इंदौर में भी भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है. चूंकि, कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापस ले लिया है, इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में अक्षय ने चार नंबर सीट से टिकट मांगा था. हालांकि, तब कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. बाद में इस लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें अपना प्रत्याशी बना दिया.

यह भी पढिए- इस लोकसभा चुनाव के 2 चरणों की वोटिंग से ही नरेंद्र मोदी शतक बना चुके हैं, लेकिन 2 शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला: अमित शाह

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

10 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

18 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

20 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

43 minutes ago