Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MI vs PBKS: लिविंगस्टन-जितेश की तूफानी पार्टनरशिप, जोफ्रा आर्चर ने लुटाए खूब रन, मुंबई के सामने 215 लक्ष्य

IPL 2023: जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन की जोड़ी ने मुंबई के गेंदबाजों की खूब धुनाई की.

Punjab Kings

Photo- Punjab Kings (@PunjabKingsIPL)/Twitter

MI vs PBKS, IPL 2023: टूर्नामेंट में आज डबल हेडर का दिन था. मगर सीएसके और लखनऊ के बीच खेला गया पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अब दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन की शानदार पारी के दम पर तीन विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर बनाया.

लिविंगस्टन-जितेश की तूफानी पार्टनरशिप

पंजाब ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और मुंबई के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. लियाम लिविंगस्टोन ने 82 रन बनाए, उन्होंने जितेश शर्मा के साथ 119 रन की साझेदारी की.  जितेश 27 गेंद में 49 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे. मुंबई से पीयूष चावला ने 2 विकेट लिए. अरशद खान को भी एक विकेट मिला.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

MI: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, अरशद खान, ईशान किशन (WK), कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर और आकाश मधवाल.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : सूर्यकुमार यादव, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और अर्जुन तेंदुलकर.

PBKS: शिखर धवन (C), शाहरुख खान, सैम करन, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (WK), राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : नाथन एलिस, सिकंदर रजा, भानुका राजपक्षे, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital