Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने Chess Olympiad में गोल्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की

बीते दिनों हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुए Chess Olympiad में भारतीय पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था.

चेस ओ​लंपियड में गोल्ड मेडल ​जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुडापेस्ट में हुए चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीम को सम्मानित किया. प्रधानमंत्री ने बुधवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर इन खिलाड़ियों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में विजयी प्रदर्शन के बाद भारतीय शतरंज खिलाड़ियों को बधाई दी. इस दौरान प्रधानमंत्री की मौजूदगी में दो ग्रैंडमास्टर्स के बीच शतरंज खेला गया.

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

मालूम हो कि भारतीय टीम ने बुडापेस्ट में हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में ओपन इवेंट का गोल्ड मेडल जीता था. शनिवार (21 सितंबर) को अमेरिका के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारत आरामदायक स्थिति में था, लेकिन उसे अंतिम दौर में स्लोवेनिया के खिलाफ हार से बचना था, लेकिन डी गुकेश (D Gukesh), अर्जुन एरिगैसी (Arjun Erigaisi) और आर. प्रग्गनंधा (R Praggnanadhaa) ने इससे भी बढ़कर प्रदर्शन किया और 11वें और अंतिम दौर के मैच में अपने-अपने मैच जीते.

विदित गुजराती ने बोर्ड 4 पर अपना मैच ड्रॉ कराया. इस तरह गुकेश, अर्जुन, प्रग्गनंधा, विदित और हरिकृष्णा की भारतीय टीम ने प्रतिष्ठित टीम इवेंट के इतिहास में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता. महिलाओं की स्पर्धा में भारतीय टीम ने अजरबैजान के खिलाफ 3.5-0.5 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था. उन्हें कजाकिस्तान और अमेरिका के बीच परिणाम का इंतजार करना पड़ा और जब यह ड्रॉ पर समाप्त हुआ, तो भारत के लिए दोहरा गोल्ड मेडल पक्का हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest