खेल

PM Modi ने पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय एथलीटों और पदक विजेताओं से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक खेलों से लौटे भारतीय दल के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों को उनकी आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए अपनी शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और भारत के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत, निशानेबाज मनु भाकर, सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले तथा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों की जमकर प्रशंसा की. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एथलीटों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अमन ने पीएम मोदी को मुलाकात के दौरान भारत की जर्सी और हॉकी भेंट की.

पेरिस ओलंपिक में 16 खेलों में कुल 117 भारतीय एथलीटों ने भाग लिया जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, कुश्ती, टेबल टेनिस और टेनिस शामिल हैं. भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल छह पदक (5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर) जीता. हालांकि ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीदें बहुत थीं, लेकिन कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों का भाग्य ने साथ नहीं दिया.

भारत, टोक्यो ओलंपिक में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार करने से चूक गया, जब उन्होंने सात पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य) हासिल किए और 48 वें स्थान पर रहा था. एथलेटिक्स में भारत ने 29 सदस्यीय मजबूत टीम के साथ बढ़त बनाई, जबकि देश ने निशानेबाजी स्पर्धाओं में 21 निशानेबाजों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भी उतारा. पदक जीतने के अलावा, भारतीय एथलीटों ने खेलों में नए रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया और छह स्पर्धाओं में चौथे स्थान पर रहने के बाद पदक जीतने से चूक गए.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 3 रुपये के चक्कर में इंजीनियर से क्रिकेटर बन गए अजीत वाडेकर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नवंबर में मिलेगी गुड न्यूज? 1,000 से बढ़कर 7.5 हजार हो जाएगी पेंशन; जानें EPFO का पूरा प्लान

PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…

22 seconds ago

CCTV में कैद लंगूर का प्यार, दुकान पहुंचकर दुकानदार को लगाया गले; वायरल वीडियो जीत रहा दिल

Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

13 minutes ago

‘जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!’ पंजाब की तीर्थ यात्रा बसों पर NHRC सख्त, मान सरकार को नोटिस

NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…

15 minutes ago

DA Hike Update: 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें! जानिए DA बढ़ोतरी पर क्या है ताजा अपडेट

DA Hike Update: लगातार दो कैबिनेट बैठकों में फैसला न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का…

35 minutes ago

ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामला; तीस हजारी कोर्ट ने बानीत सिंह तलवार को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…

41 minutes ago

टाटा विवाद में पारसी समाज की एंट्री; पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लगाई गुहार, कहा- बचाएं टाटा की विरासत

पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

42 minutes ago