Categories: खेल

पीएम मोदी ने पैरालंपिक पदक विजेताओं से की बात, बोले- ‘पदक जीतना देश के लिए सबसे बड़ा तोहफा’

PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक खेल के पदक विजेताओं हरविंदर सिंह, कपिल परमार, प्रणव सूरमा, सचिन सरजेराव खिलारी और धरमबीर से टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें जीत की बधाई दी.

पदक विजेताओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का पदक जीतना देश के लिए सबसे बड़ा तोहफा है. उनके प्रदर्शन से देश के युवाओं को प्रेरणा मिली है. उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के पीछे कोचों के प्रयासों की भी सराहना की.

कपिल परमार गुरुवार को पुरुषों के 60 किग्रा (जे1) वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जूडो में भारत के पहले पैरालंपिक पदक विजेता बन गए. वहीं हरविंदर सिंह बुधवार को पोलैंड के लुकास सिसजेक को एकतरफा फाइनल में हराकर तीरंदाजी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता बन गए. वहीं धरमबीर ने पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.

ये भी पढ़ें-“देशवासियों को जबरदस्ती वह वैक्सीन…अब चलते-चलते लोगों की हो रही है मौत” हेमंत सोरेन ने बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

शुक्रवार, 6 सितंबर तक भारत की पदक संख्या 26 हो गई. इसमें छह स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य शामिल हैं, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय एथलीटों से फोन पर बात की थी. पीएम मोदी ने योगेश कथुनिया, सुमित अंतिल, शीतल देवी और राकेश कुमार से बात की थी. योगेश कथुनिया ने पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 एथलेटिक्स में रजत पदक हासिल किया था. सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो एफ64 एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता था. राकेश कुमार और शीतल देवी ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड ओपन तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता था.

वहीं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की सराहना करते हुए गुरूवार को कहा कि पूरे देश को इन खिलाड़ियों पर गर्व है.

पेरिस पैरालंपिक में भाग लेकर स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत करने के बाद मांडविया ने कहा मुझे आज खुशी है कि पेरिस पैरालंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. खिलाडियों ने अपना जो कौशल दिखाया है, उस पर हम गर्व महसूस करते है. उन्होंने देश का गौरव भी बढ़ाया है. आज देश के हर नागरिक को हर पैरालंपिक खिलाड़ी पर गर्व महसूस होता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

6 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

7 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

7 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

8 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

8 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

8 hours ago