खेल

Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना से 0-3 से हारी

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2023/24 के बेल्जियम चरण के अंतिम मैच में रविवार को अर्जेंटीना से 0-3 से हार गयी. विजेता टीम के लिए सेलिना डी सांतो (1’), मारिया कैंपोय (39’) और मारिया ग्रेनाटो (47′) ने गोल किये.

अर्जेंटीना ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले मिनट में ही गोल दाग दिया. भारतीय सर्कल में घुसते हुए सेलिना ने मारिया ग्रेनाटो के शॉट को गोल की दिशा दिखा दी. भारत अपने हाफ में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहा था, अर्जेंटीना ने मैच के आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन वे अपनी बढ़त दोगुनी नहीं कर पाए.

भारतीय खिलाड़ियों ने भी वापसी की कोशिश की और उदिता का नीचा ड्राइव लालरेमसियामि को मिला लेकिन उनका सीधा प्रयास गोल में नहीं बदल सका. अर्जेंटीना ने दूसरे हॉफ में नियंत्रण बनाया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन बिचु देवी खरीबाम और सलीमा टेटे की जोड़ी ने इन प्रयासों को सफल नहीं होने दिया. आधे समय तक स्कोर 1-1 से बराबर था.

भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन इस पर गोल नहीं हुआ. मैच के 39वें मिनट में मरिया कैंपोय ने बाएं छोर से गेंद संभाली और सर्कल में घुसते हुए कुछ डिफेंडर को छकाया और गेंद को सविता के पास से निकालकर बढ़त दोगुनी कर दी.

अर्जेंटीना को अंतिम क्वार्टर शुरू होते ही पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर मारिया ग्रेनाटो ने फ्लिक को सविता के ऊपर से निकालकर गोल में पहुंचा दिया. 3-0 की बढ़त के साथ मैच अब अर्जेंटीना के पक्ष में चला गया. भारतीय टीम का अगला मुकाबला एक जून को जर्मनी से होगा.

ये भी पढ़ें- पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के रोमांचक फाइनल में तीन गेमों में हारीं

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

7 seconds ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

13 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

16 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

26 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

28 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

34 minutes ago